फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हस्तशिल्प प्रदर्शनी में निखरी 22 प्रदेशों की कला

विज्ञापन
सफेद बारादरी में शुक्रवार को प्रदर्शनी के उद्घाटन के अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, अनारबेन पट
विज्ञापन
लखनऊ। 22 राज्यों की कला व उत्पादों से सजी क्राफ्टरूट्स प्रदर्शनी का कैसरबाग स्थित सफेद बारादरी में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शुक्रवार को शुभारंभ किया। यहां 90 से अधिक स्टॉल सजे हैं। इनमें पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के पत्तचित्र, राजस्थानी लाख की चूड़ियों व साड़ियों के साथ यूपी की कांच की कलाकृतियां शोभा बढ़ा रही हैं। अवसर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश भी पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन

क्राफ्टरूट्स का आयोजन अहमदाबाद की संस्था ग्रामश्री के तत्वावधान में किया जा रहा है। इसकी स्थापना वर्ष 1995 में आनंदीबेन पटेल ने महिलाओं के सशक्तीकरण के उद्देश्य से की थी। राज्यपाल ने कहा, यह प्रदर्शनी कारीगरों के श्रेष्ठ कार्य और हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास है। कारीगरों ने स्टोन वर्क, काष्ठ कला, धातु की प्रतिमा, शॉल, साड़ी, शृंगार सामग्री समेत कई स्टॉल लगाए हैं।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह प्रदर्शनी भारत की पारंपरिक हस्तनिर्मित कला और कारीगरी को वैश्विक मंच तक पहुंचाने का एक सशक्त प्रयास है। क्राफ्टरूट्स की अध्यक्ष अनारबेन पटेल ने कहा, क्राफ्ट सेक्टर देश में कृषि के बाद सबसे बड़ा रोजगार देने वाला क्षेत्र है, जो सदियों से सांस्कृतिक और आर्थिक जीवन का अभिन्न हिस्सा है। अवसर पर विशेष कार्याधिकारी राज्यपाल डॉ. सुधीर महादेव बोबडे, समाजसेवी राजेश दयाल आदि थे।
विज्ञापन




पांच हस्तशिल्प कारीगरों को डीलिट की मानद उपाधि

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कारीगरों को चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ, महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विवि बरेली, महाराजा सुहेलदेव विवि आजगढ़, प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विवि और डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विवि, अयोध्या की ओर से डीलिट की मानद उपाधि दी गई।

सफेद बारादरी में शुक्रवार को प्रदर्शनी के उद्घाटन के अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, अनारबेन पट

सफेद बारादरी में शुक्रवार को प्रदर्शनी के उद्घाटन के अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, अनारबेन पट

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें