लखनऊ। प्रयागराज में महाकुंभ में माला बेचने के दौरान वायरल हुई मोनालिसा शुक्रवार को पहली बार लखनऊ आईं। पत्रकारों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि परिवार मेरे साथ है। फिल्म में काम करके अच्छा लगा। मोनालिसा ने कहा, पारिवारिक हालात से पढ़-लिख नहीं सकी, लेकिन अगर कुछ बनकर सक्षम हुई तो बच्चों के लिए स्कूल जरूर खोलूंगी।
डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ की शूटिंग से उत्साहित मोनालिसा ने कहा कि डायरेक्टर सनोज मिश्रा पिता समान हैं, जिन्होंने मुझ जैसी गरीब लड़की को हवाई जहाज तक पहुंचा दिया। विकासनगर के होटल में पत्रकार वार्ता में सनोज मिश्रा और अभिनेता अमित राव (अभिनेता राजकुमार राव के भाई) भी मौजूद रहे। अभिनेता अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि इस फिल्म की प्रेम कहानी समाज को झकझोर देगी।
जेल में लिखी थी कहानी : सनोज मिश्रा
निर्देशक सनोज मिश्रा ने बताया कि मैंने बीड़ा उठाया था कि मोनालिसा को आगे बढ़ाऊंगा, पर पार्टनर की साजिश से मुझे जेल जाना पड़ा। फिल्म की कहानी जेल में लिखी। फिल्म फरवरी में रिलीज होगी।
प्रेसवार्ता के दौरान मोनालिसा व उनके साथी कलाकार।