फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी टकराने पर फौजी ने युवक को गोली से उड़ाया, फिर पथराव, तोड़फोड़

Tue, 13 Jun 2017 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
बवाल के बाद लोगों को समझाती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रायबरेली के कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को वाहनों में टक्कर के बाद सेना के जवान ने बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि उसके चाचा गोली लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन


गुस्साई भीड़ ने फौजी की कार व घर को फूंक दिया और पुलिस के कई वाहन तोड़ डाले। पथराव में सीओ के चालक समेत छह पुलिसकर्मी घायल हुए। मृतक के घायल चाचा को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के हलोर निवासी सुमित चौधरी उर्फ शुभम (18) पुत्र जगत नारायण चचेरी बहन शालिनी को गुरुकुल महाविद्यालय पुरासी छोड़कर बाइक से घर लौट रहा था। वहीं लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सेमरपहा गांव निवासी सेना का जवान संजीव कुमार सिंह एक अन्य व्यक्ति के साथ कार से अपनी ससुराल हलोर गांव जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह बढ़ा मामला

फूंकी गई फौजी की कार - फोटो : amar ujala
मोहिनी का पुरवा गांव के पास ओवरटेक के दौरान कार की टक्कर से बाइक का इंडीकेटर टूट गया। शुभम ने इस पर नाराजगी जताई। इसके बाद संजीव ने अपने ससुर रिटायर्ड सूबेदार मेजर दान बहादुर सिंह के घर के बाहर गाड़ी खड़ी कर दी।

शुभम ने यह बात परिवारीजनों व ग्रामीणों को बताई तो 10-15 लोग दान बहादुर सिंह के घर पहुंच गए। मामले की शिकायत के बाद रिटायर्ड सूबेदार से कहासुनी होने लगी। इस दौरान एक ग्रामीण ने रिटायर्ड सूबेदार को थप्पड़ मार दिया। सूबेदार की बेटी सुमन की भी पिटाई कर दी।

इस पर फौजी ने घर में रखी रिवॉल्वर से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें