फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आरिफ, कपिल, कार्तिक और अंशुमान अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। आरिफ अली ने वीकेंड डिजिटल डिटॉक्स रैपिड ओपन शतरंज टूर्नामेंट में बेहतर टाईब्रेक स्कोर की बदौलत विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। चेस क्लब ब्लैक एंड व्हाइट की ओर से शहर के एक निजी होटल में आयोजित टूर्नामेंट में राज्यभर से आए करीब 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

टूर्नामेंट में आरिफ और पवन बाथम ने अंतिम राउंड के बाद समान 6.5-6.5 अंक अर्जित कर संयुक्त रूप से सर्वाधिक स्कोर हासिल किया। आरिफ अली टाईब्रेक में बढ़त के कारण विजेता रहे। प्रतियोगिता के समापन पर डॉ. राजीव मैगन ने पुरस्कार वितरित किए। टूर्नामेंट में सीनियर सिटीजन श्रेणी में कपिल कुमार खरे सर्वाधिक पांच अंक के साथ पहले स्थान पर रहे। सईद अहमद को 4.5 अंक के साथ दूसरा स्थान मिला जबकि मोहम्मद सैयद इरफान 4 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


वहीं, अंडर-16 रेटेड श्रेणी में शीर्ष तीन खिलाड़ी सारांश शुक्ला, शुभ श्रीवास्तव और अभिज्ञान कटियार ने समान रूप से पांच- पांच अंक हासिल किए। अनरेटेड श्रेणी में शीर्ष तीन खिलाड़ियों में कार्तिक अग्रवाल 4.5 अंक के साथ पहले स्थान पर रहे, जबकि सिद्धांत चोपड़ा और निखार सक्सेना ने चार-चार अंक हासिल किए।
विज्ञापन


जूनियर वर्ग में अंशुमान गुप्ता सभी सात मुकाबले जीतकर चैंपियन बने, वहीं उत्कर्ष शर्मा 6 अंकों के साथ उपविजेता रहे। महिला वर्ग में नुज़हत जबीन, नीलम गुप्ता और नव्या जोशी ने 3-3 अंक अर्जित कर सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ियों का सम्मान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें