फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी स्मार्टफोन योजना के लिए हुए एक करोड़ आवेदन, बढ़ी तारीख

Thu, 08 Dec 2016 04:01 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की समाजवादी स्मार्टफोन योजना युवाओं को आकर्षित करने में सफल रही है। अब तक इसके लिए एक करोड़ आवेदन हुए हैं। इनमें युवाओं की तादाद 96 फीसदी से ज्यादा है।
विज्ञापन


स्मार्टफोन योजना की गुलाबी तस्वीर बुधवार को मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने पेश की। वह मीडिया सेंटर में पत्रकारों से मुखातिब थे। भटनागर ने बताया कि अब तक एक करोड़ से अधिक लोगों ने समाजवादी स्मार्टफोन के लिए रजिस्ट्रेशन किया है।

 इनमें 85 फीसदी 18 से 24 साल के और 11 फीसदी 25 से 34 साल के हैं। इस तरह 96 फीसदी युवाओं ने इसके लिए आवेदन किया है। 35 से 44 साल वाले आवेदकों की संख्या महज 1.53 फीसदी है। 
विज्ञापन


आवेदकों में 92.80 फीसदी पुरुष जबकि 7.20 फीसदी महिलाएं हैं। रजिस्ट्रेशन की तिथि 31 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। इस मौके पर प्रमुख सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स संजीव सरन व यूपीएलसी के एमडी हीरालाल भी उपस्थित थे।

हालांकि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में उम्मीद के हिसाब से पहुंच नहीं बना पाई है। प्रदेश के 34 जिले ऐसे हैं जहां एक लाख भी आवेदन नहीं हुए हैं। इसी तरह महिलाओं का पंजीकरण भी बहुत कम है। 

एक सवाल के जवाब में भटनागर ने बताया कि समाजवादी स्मार्टफोन में सरकारी योजनाओं की जानकारी तो रहेगी ही। यह कैशलेस खरीद व बिल भुगतान में भी काम आएगा। 
 
विज्ञापन

कोई भी सरकार आए, योजना चलती रहेगी।  

डेमो - फोटो : getty
मुख्य सचिव से सवाल हुआ कि समाजवादी स्मार्टफोन योजना कब से लागू होगी? उन्होंने कहा कि दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन होगा। इसके बाद आवेदनों का वेरीफिकेशन होगा। साथ-साथ पारदर्शी खरीद व बेस्ट स्मार्टफोन न्यूनतम कीमत में प्राप्त करने की प्रक्रिया तय की जाएगी। 

स्मार्टफोन की खरीद अगले साल की दूसरी छमाही में ही शुरू हो पाएगी। इसकी डिलीवरी घर-घर की जाएगी। यह पूछे जाने पर कि स्मार्टफोन योजना के साथ समाजवादी शब्द जुड़ा है।

क्या सपा के अलावा दूसरी सरकार आई तो भी योजना चलती रहेगी। मुख्य सचिव थोड़ा झिझके। फिर अगले पल ही बोले- योजना यह मानकर ही बनाई जाती है कि कोई भी सरकार आए, योजना चलती रहेगी।
 
सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन वाले टॉप 10 जिले
इलाहाबाद    410444
जौनपुर    386028
आजमगढ़    375728
कानपुर नगर    315320
गाजीपुर    306516

लखनऊ    298665
वाराणसी    261498
बिजनौर    248561
गोरखपुर    235525
बलिया    227255

कम पंजीकरण वाले 10 जिले
श्रावस्ती    27347
गौतमबुद्धनगर    31175
महोबा    44160
शामली    45011
चित्रकूट    45328

हापुड़    51962
हमीरपुर    55734
ललितपुर    57365
बलरामपुर    57668
हाथरस    57875 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें