फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छा काम करने वालों को शाबाशी दें और खराब काम करने वालों को घर में बैठाएं : नड्डा

Fri, 22 Jan 2021 09:43 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सम्मेलन को संबोधित करते जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने देश में छह दशक तक शासन कर देश को निर्भर बनाया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मात्र छह साल में देश को आत्मनिर्भर बनाया है। भाजपा की ओर से शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन में जेपी नड्डा ने कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए कार्यों ने दुनिया को नई दिशा दी। वहीं मोदी सरकार के कामकाज पर अंगुली उठाने वाले विपक्षी दल आज तक लॉकडाउन में है।
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि लॉकडाउन में जब विश्व के बड़े बड़े देश असमंजस की स्थिति में थे। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को संक्रमण से बचाने के लिए ना केवल लॉकडाउन किया बल्कि अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए 20 लाख करोड़ का पैकेज भी दिया। उन्होंने कहा कि लोकल फॉर वोकल का संदेश देकर आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कदम आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के समय केवल 1500 टेस्ट प्रतिदिन की सुविधा थी, वेंटीलीटर और पीपीई किट भी नहीं बनती थी। लेकिन आत्मनिर्भर भारत के तहत देश में 2096 लैब में कोविड टेस्ट हो रहे हैं। 10 लाख टेस्ट प्रतिदिन हो रहे हैं। 3 लाख वेंटीलेटर देश में बने है और पांच लाख पीपीई किट प्रतिदिन बन रही है। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, दुष्यंत गौतम, प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा भी मौजूद थे। संचालन प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने किया।

मिनी चुनाव में भी फहरा भाजपा का परचम
जेपी नड्डा ने कहा कि बीते दिनों देश में हुए उप मिनी चुनावों में भी भाजपा ने परचम फहराया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प और गृहमंत्री अमित शाह के रणनीति से जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 धराशाही होने के बाद लेह-लद्दाख में हुए चुनाव में 26 में से 16 सीट भाजपा को मिली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता कहते थे कि अनुच्छेद 370 हटाया तो कश्मीर में खून-खराबा हो जाएगा। लेकिन चुनाव परिणाम ने साबित कर दिया कि वहां पर कांग्रेस, पीडीपी और नेशनल कॉफ्रेंस एक भी हो जाए तो भाजपा के मुकाबले बहुत पीछे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने डुवाका में जीत का धमाका किया। हैदराबाद नगर चुनाव में 46 सीटें जीती। कर्नाटक निकाय चुनाव में 18 हजार वार्ड में जीत मिली। मध्यप्रदेश उप चुनाव में 28 में से 22 और यूपी में 8 में से 7 विधानसभा सीटों पर जीत मिली। इतना ही नहीं पूर्वोत्तर में मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में भी पार्टी को जीत मिली।
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जिंदा समाज वही है जो अच्छा काम करने वालों को शाबाशी दे और गलत काम करने वालों को घर बैठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता तो काम ही कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के समय पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी चिंता किए बिना सरकार के साथ दिनरात जनसेवा का काम किया। उन्होंने भाजपा और योगी सरकार को सहयोग, आशीर्वाद और समर्थन देने का आह्वान क रते हुए विश्वास दिलाया कि भाजपा का उद्देश्य केवल सत्ता में बैठना नहीं है बल्कि विचार और देश रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग और आशीर्वाद से सरकार सबका साथ-सबका विकास पर काम करेगी। नड्डा ने कहा कि लॉकडाउन के समय विपक्षी दलों के नेता और कार्यकर्ता घरों में बैठे रहे, आज भी प्रेस कांफ्रेंस के अलावा कुछ नहीं करते हैं। उन्होंने क्वारंटीन और आइसोलेशन में ही रखने का काम जनता को करना है। नड्डा ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के देश और प्रदेश के लाभार्थियों की जानकारी दी।

सरोकारों को भी साधा
जेपी नड्डा ने भगवान श्रीराम की धरती अवध और कृष्ण की धरती ब्रज को स्मरण करते हुए अपने उद्बोधन की शुरुआत की। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कर्मस्थली को याद करते हुए सभागार में जो बोले सो निहाल सत श्रीअकाल का नारा लगाकर सभागार में मौजूद सिख समाज को भी साधा।

 

मुख्यमंत्री योगी की तारीफ की

प्रबुद्ध जन सम्मेलन पर मंच पर बैठे भाजपा के वरिष्ठ नेता - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यक्रम में खुले दिल से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की। नड्डा ने पहले विपक्षी दलों की सरकार में कभी किसी दल की कभी किसी दल की गुंडागर्दी चलती थी। लेकिन योगी ने सभी की गुंडागर्दी बंद कर दी है, अब तो नेताओं को भी समझ में आ गया है कि लॉ एंड आर्डर क्या होता है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में दीपोत्वस, बरसाने की होली और प्रयागराज कुंभ जैसे भव्य आयोजनों से सामाजिक सरोकार भी साधे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास में मुख्यमंत्री योगी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी पूरा सहयोग मिलता है। प्रदेश के विकास की हर योजना केंद्र सरकार स्वीकृत करती है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार की ओडीओपी योजना प्रदेश की आर्थिक तस्वीर बदल देगी।

जनसंघ का झंडा लेकर आए अशोक गुप्ता का सम्मान
भाजपा की ओर से चिनहट में आयोजित लखनऊ ग्रामीण के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में जनसंघ का झंडा लेकर आए 85 वर्षीय अशोक कुमार गुप्ता का राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सम्मान किया। गुप्ता ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उन्हें यह झंडा दिया था, जिसे उन्होंने आज तक धरोहर मानकर संभालकर रखा है।

सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को भी दिया मंत्र
जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पर काम करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को भी सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग करते हुए समय पर संगठन और सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाने का मंत्र दिया। आईटी सेल के प्रभारी कामेश्वर मिश्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हो पार्टी के प्रचार प्रसार के साथ कोरोना संकट के दौरान वेबिनार से वर्चुअल सभाओं के आयोजन की जानकारी दी।
विज्ञापन

विपक्षी दलों के नेता क्वारंटीन और कार्यकर्ता आइसोलेट हो गए : योगी

प्रबुद्ध जन सम्मेलन में मौजूद भाजपा के वरिष्ठ नेता - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में लॉकडाउन के दौरान जब प्रदेश सरकार और भाजपा सेवा ही संगठन के संकल्प के साथ जरुरतमंदों की सेवा में जुटे थे। उस दौरान विपक्षी दलों के नेता क्वारंटीन और कार्यकर्ता आइसोलेट हो गए। योगी ने कहा कि विपक्षी दलों के नेताओं की जगह केवल उनके ट्वीट ही बाहर आते थे।

भाजपा की ओर से शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के जरिए विपक्षी दलों पर निशाना साधा। योगी ने कहा कि पहले विपक्षी दलों के नेता अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में बाधा डालने के लिए सर्वोच्च न्यायालय में शपथ पत्र पेश करते थे। विपक्षी दलों के नेता भगवान राम और कृष्ण को भी मिथक बताते थे। वे कहते थे कि अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए परिंदा भी पर नहीं मार सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त 2020 को अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास कर दिया है तो वही विपक्षी नेता कह रहे हैं कि राम तो हमारे भी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने और लॉकडाउन में जन सेवा का अभूतपूर्व काम हुआ है। उन्होंने कहा कि सेवा ही संगठन के संकल्प के साथ एक-एक भाजपा कार्यकता के सहयोग से ही कोरोना पर नियंत्रण और सेवा कार्यों में सफलता हासिल की जा सकी है। उन्होंने कहा कि 2003 से 2017 के बीच उत्तर प्रदेश में रही सरकारों के कार्यकाल की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में मूल्यों और आदर्श की राजनीति कर चुनावी वादों को हकीकत में बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि तमाम दुष्प्रचार के बाद भी देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास है। तब ही उनके एक संदेश पर पूरा देश थाली बजाकर और दीपक जलाकर एकता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल सत्ता प्राप्त करने के लिए राजनीति नहीं करती। बल्कि राष्ट्र निर्माण और देश के उज्जवल भविष्य के लिए राजनीति करती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें