फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएयू में ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा के लिए ऑफलाइन करें आवेदन

Tue, 02 Apr 2019 04:21 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बीबीएयू - फोटो : डेमो
विज्ञापन

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों प्रणाली पर प्रवेश परीक्षा देने की सुविधा है। ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थी को ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा के लिए ऑफलाइन आवेदन करना होगा।

विज्ञापन


आवेदन फॉर्म विवि की वेबसाइट www.bbau.ac.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 10 अप्रैल है। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 10 अप्रैल तथा ऑफलाइन आवेदन 15 अप्रैल तक जमा किए जा सकते हैं।

विवि की मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ. रचना गंगवार ने बताया कि इस साल विवि में 8000 से अधिक विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए पंजीकरण कराया है। ऑफ लाइन फॉर्म विक्रय के लिए विवि में केंद्रीय पुस्तकालय के तृतीय तल पर प्रवेश परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

20.23 करोड़ रुपये का मिला अतिरिक्त अनुदान

प्रवेश पत्र 30 अप्रैल से डानलोड किए जा सकेंगे। सभी प्रवेश परीक्षाएं 25 मई से 10 जून के बीच आयोजित होंगी, जिनके परिणाम 1 जुलाई तक घोषित कर दिए जाएंगे। प्रवेश परीक्षा लखनऊ के साथ ही दिल्ली, पटना, कोलकाता, हैदराबाद और पुणे में भी आयोजित होंगी।

बीबीएयू को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की तरफ से 20.23 करोड़ रुपये का अतिरिक्त अनुदान मिला है। वित्त अधिकारी आशीष रस्तोगी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2018-19 के समाप्त होने से पूर्व ही विवि के लिए अतिरिक्त अनुदान स्वीकृत हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें