फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज के लिए आवेदन अगले महीने

Tue, 07 Jan 2014 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हज यात्रा को लेकर राज्य हज कमेटी ने खाका तैयार कर लिया है। हाजियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए जल्द ही बैठक बुलाई जाएगी।
विज्ञापन


राज्य हज कमेटी ने हज यात्रा के इच्छुक लोगों से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही पासपोर्ट बनवाने की सलाह दी है।

इसके साथ ही हज के दौरान आई परेशानियों को दूर करने के लिए राज्य हज कमेटी ने सेंट्रल हज कमेटी और विदेश मंत्रालय के साथ जल्द वार्ता की पेशकश की है।

राज्य हज कमेटी सूत्रों की माने तो इस बार खादिमुल हुज्जाज यानी हज सेवकों के न जाने से हज यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

इसी के मद्देनजर राज्य हज कमेटी ने हज यात्रा 2014 को लेकर अभी से अपना खाका तैयार कर लिया है। हज अधिकारी तनवीर अहमद बताते हैं कि हज यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन


फरवरी महीने से हज यात्रा आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पिछली बार हज यात्रियों के नाम बदलने के घोटाले के मद्देनजर इस बार आवेदकों के आवेदन के बारे में पूरी पारदर्शिता बरतने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें