फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ चौक पुलिस से शिकायत, मुकदमा दर्ज करने की मांग

Sat, 06 Apr 2024 12:04 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। धीरेंद्र शास्त्री ने हजरत अली के खिलाफ टिप्पणी की थी।
विज्ञापन
धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के हजरत अली को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर शुक्रवार दोपहर शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने चौक पुलिस से एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर तहरीर दी।

विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में सैफ अब्बास नकवी ने आरोप लगाया है कि धीरेंद्र शास्त्री का वीडियो सामने आया है। वीडियो में उन्होंने हजरत अली को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। सैफ अब्बास का कहना है कि हजरत अली के प्रति हर धर्म और जाति के लोग विश्वास करते हैं।

सैफ अब्बास नकवी ने आपत्तिजनक वीडियो भी चौक पुलिस को सबूत के तौर पर दिया है। चौक इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय का कहना है कि शिकायत मिली है, जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें