प्राइमरी स्कूलों में 15,000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए बुधवार से ऑनलाइन पंजीकरण के साथ फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए टीईटी पास बीटीसी, उर्दू बीटीसी व विशिष्ट बीटीसी वाले पात्र होंगे।
शिक्षक भर्ती के लिए पहले अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कराते हुए ई-चालान प्रिंट प्राप्त करना होगा। इसके बाद बैंक से निर्धारित शुल्क जमा करते हुए ऑनलाइन फार्म भरा जाएगा।
ई-चालान शुल्क 10 फरवरी तक जमा किए जा सकेंगे और आवेदन 5 मार्च तक किए जा सकेंगे। इस बार खास बात यह होगी कि आवेदन के दौरान यदि अभ्यर्थियों से कोई गलती हो जाती है तो वे 6 से 10 मार्च तक इसे ठीक कर सकेंगे।