फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए यहां करें आवेदन

Tue, 23 Dec 2014 10:34 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइमरी स्कूलों में 15,000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए बुधवार से ऑनलाइन पंजीकरण के साथ फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए टीईटी पास बीटीसी, उर्दू बीटीसी व विशिष्ट बीटीसी वाले पात्र होंगे।
विज्ञापन


शिक्षक भर्ती के लिए पहले अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कराते हुए ई-चालान प्रिंट प्राप्त करना होगा। इसके बाद बैंक से निर्धारित शुल्क जमा करते हुए ऑनलाइन फार्म भरा जाएगा।

ई-चालान शुल्क 10 फरवरी तक जमा किए जा सकेंगे और आवेदन 5 मार्च तक किए जा सकेंगे। इस बार खास बात यह होगी कि आवेदन के दौरान यदि अभ्यर्थियों से कोई गलती हो जाती है तो वे 6 से 10 मार्च तक इसे ठीक कर सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन

यहां करें आवेदन

इसके लिए http://upbasiceduparishad.gov.in वेबसाइट पर पहले ऑनलाइन पंजीकरण करते हुए ई-चालान जमा करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें