फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2699 पदों पर होगी भर्ती, कीजिए ऑनलाइन आवेदन

Fri, 09 Aug 2013 01:06 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में ग्राम विकास अधिकारियों (वीडीओ) के 2699 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।
विज्ञापन


आवेदकों को एक ही जिले में आवेदन की छूट होगी। यह जानकारी ग्राम्य विकास मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने दी।

उन्होंने बताया कि विज्ञापन प्रकाशित होने के बाद तीन माह तक आवेदन का मौका दिया जाएगा। विज्ञापन निकलने के दो माह बाद ऑनलाइन आवेदन के लिए वेबसाइट शुरू होगी।

चयन व नियुक्ति प्रक्रिया को स्वच्छ व पारदर्शी रखने के लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन ही लिए जाएंगे। आवेदन के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी, जिसे आवेदकों तथा आम लोगों के देखने के लिए वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद ऑनलाइन आपत्ति एक सप्ताह तक ली जाएंगी। जिला स्तर पर गठित समिति साक्षात्कार के बाद चयनित अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर डाली जाएगी। इस संबंध में आयुक्त ग्राम्य विकास को निर्देश दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें