लखनऊ। प्रशिक्षण महानिदेशालय के मानक पर राजकीय प्रौद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में प्रवेश के लिए 5 जून तक आवेदन होंगे। संस्थान में सीटों के सापेक्ष प्रवेश हों, इसके लिए शिक्षकों व प्रधानाचार्यों को अधिक से अधिक आवेदन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद के अनुसार, राजधानी के पांच राजकीय आईटीआई में प्रवेश होने हैं। साथ ही 75 से अधिक निजी संस्थानों में संचालित आईटीआई कोर्स होंगे। इन सभी संस्थानों में प्रवेश के लिए 5 जून तक ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
अलीगंज राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य राजकुमार यादव ने बताया कि हाईस्कूल पास विद्यार्थी जिन्हें तकनीक के जुड़े कोर्स में प्रशिक्षण लेना है, वे प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। एक विद्यार्थी कम से कम पांच संस्थानों में आवेदन कर सकता है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेरिट के आधार पर सूची जारी होगी।