प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब छात्र 31 अगस्त तक राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद की वेबसाइट www.scvtup.in पर लॉग इन कर आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 23 अगस्त निर्धारित थी।
आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी वेबसाइट पर दी गई है। सामान्य व ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये जबकि एससी व एसटी के लिए यह 150 रुपये निर्धारित है। आईटीआई लखनऊ मंडल के संयुक्त निदेशक एससी तिवारी ने बताया कि राजकीय आईटीआई की 70 ट्रेड में 1,20,575 सीटें और निजी आईटीआई के 58 ट्रेड में 3,71,732 सीटें हैं।
इसके लिए अब तक लगभग दो लाख छात्रों ने आवेदन किया है। आवेदन की तिथि खत्म होने के 10 दिन बाद मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। अगर किसी किसी छात्र को राजकीय आईआईटी अलॉट नहीं होता है तो वह बाद में अपग्रेड का फॉर्म भर सकता है। इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।