फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक का वायरल पत्र निकला फर्जी,  हजरतगंज थाने में केस दर्ज

Sat, 22 Aug 2020 12:00 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सुल्तानपुर के लंभुआ से भाजपा के विधायक देवमणि द्विवेदी का एक पत्र 20 अगस्त को अपर मुख्य सचिव गृह के नाम जारी हुआ। इसकी जानकारी होने पर विधायक ने पत्र को फर्जी बताया और कहा कि किसी ने गलत तरीके से लेटर पैड हासिल कर यह पत्र जारी किया है। मामले में हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


वर्तमान में विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। गुरुवार को भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी का एक पत्र अपर मुख्य सचिव गृह के नाम जारी हुआ। इसमें कई पूर्व मंत्री व जनप्रतिनिधियों के नाम हैं। इसके अलावा कई अन्य लोगों के नाम भी इसमें है। नामों के सामने उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मुकदमों की संख्या भी लिखी गई है।

 

इसकी जानकारी विधायक को हुई तो उन्होंने खंडन किया। वहीं, हजरतगंज थाने में तैनात दरोगा शशिकांत की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जारी पत्र में हस्ताक्षर की जगह देवो मणि लिखा है। जबकि विधायक का नाम देवमणि द्विवेदी है। प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज अंजनी कुमार पांडे के मुताबिक, मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें