फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवंबर में फिर से शुरू होगा एपेक्स ट्रामा सेंटर, पुराने भवन में चलेगा कोविड वार्ड

विज्ञापन
एपेक्स ट्रॉमा सेंटर शुरू होने से दुर्घटना में जख्मी लोगों को आसानी से मिल सकेगा इलाज। (फोटो ः प्र? - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
एसजीपीजीआई का एपेक्स ट्रॉमा सेंटर नवंबर में फिर से शुरू हो जाएगा। करीब 18 माह अब कोई भी कोविड का मरीज यहां नहीं बचा है। कोविड वार्ड पुरानी बिल्डिंग में चलेगा।
विज्ञापन

एपेक्स ट्रामा सेंटर को दो बार सैनिटाइज किया जा चुका है। यहां इमरजेंसी के साथ मरीजों की भर्ती और ओपीडी सेवाएं शुरू करने की तैयारी है। इस सेंटर के चलने से दुर्घटना में घायल होने वाले मरीजों को राहत मिलेगी।
संस्थान निदेशक डॉ. आरके धीमान ने बताया कि पहले चरण में 50 बेड पर मरीजों की भर्ती शुरू होगी। इसमें करीब 10 की इमरजेंसी, आईसीयू और जनरल वार्ड में 40 बेड होंगे। दो आपरेशन थियेटर हैं। ट्रॉमा में हड्डी रोग विभाग की ओपीडी भी चलेगी।
विज्ञापन

डेंगू के 24 मरीज मिले, आठ घरों को नोटिस
शहर में डेंगू मरीजों का ग्राफ कम हो रहा है। रविवार को अलग-अलग इलाकों में 24 नए मरीज सामने आए हैं। इसमें छह मरीज अस्पताल में भर्ती हुए हैं। लोकबंधु अस्पताल में भर्ती तीन मरीज डेंगू पॉजिटिव आए हैं, जबकि 53 मरीज अभी भी इलाज करवा रहे हैं। बलरामपुर अस्पताल में दो मरीज और सिविल में एक मरीज भर्ती हुआ है। सीएमओ डॉ. मनोज ने बताया कि इंदिरानगर, एनके रोड, अलीगंज, आलमबाग, टूडियागंज, सिल्वर जुबली, चिनहट क्षेत्र में कुल 24 डेंगू रोगी पाए गए। 1407 घरों के सर्वेक्षण में से आठ में मच्छरजनित स्थितियां पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें