यादव परिवार की बहू और अभी कुछ ही दिनों पहले भाजपा में शामिल होने वाली अपर्णा बिष्ट यादव के करहल से अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा बिष्ट यादव के करहल से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने चुनाव मैदान में उतरने की चर्चा है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह कहीं से भी चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। यह भाजपा नेतृत्व को तय करना है कि उन्हें कहां से मैदान में उतारा जाता है।
विज्ञापन
उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। मालूम हो कि मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा बिष्ट ने कुछ दिन पहले ही भाजपा की सदस्यता ले ली है।