फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इमामबाड़े में हुए हिजाब विवाद मामले में अपर्णा ने सीएम से की कड़ी कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
अपर्णा यादव।
विज्ञापन
लखनऊ। बड़ा इमामबाड़ा में युवती के साथ कथित तौर पर हुई बदसलूकी और हिजाब पहनने के दबाव का मामला अब तूल पकड़ चुका है। इस पर संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारी बेटी के साथ ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह घृणित मानसिकता को दर्शाता है। माहौल खराब करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। अपर्णा यादव ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में स्पष्ट किया है कि ऐसे तत्वों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, जो सार्वजनिक और ऐतिहासिक स्थलों पर पर्यटकों, विशेषकर महिलाओं के साथ इस तरह का व्यवहार करते हैं।

ये है पूरा मामला
पीड़ित युवती का आरोप है कि जब वह घूमने के लिए बड़ा इमामबाड़ा पहुंची, तो वहां तैनात कुछ कर्मचारियों ने उससे अभद्र व्यवहार किया। कर्मचारियों ने उसे अंदर जाने से रोकते हुए अपमानजनक टिप्पणी की और कहा- ''हिजाब पहनकर ही आप बड़ा इमामबाड़ा के अंदर जा सकती हैं।'' युवती ने इस दुर्व्यवहार की शिकायत राज्य महिला आयोग से की, जिसके बाद आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने तुरंत इस पर संज्ञान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें