फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बारिश की भेंट चढ़े क्रिकेट मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शहर में अचानक हुई बारिश ने खेल के मैदानों पर पानी फेर दिया। अंडर-19 सेलेक्शन ट्रायल के तहत आयोजित होने वाले मैचों में से केवल एक मुकाबला ही पूरा हो सका, जबकि दो महत्वपूर्ण मैच बारिश के कारण धुल गए। पिच और आउटफील्ड गीली होने की वजह से खेल संभव नहीं हो सका। क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े लोगों के अनुसार अब इन स्थगित मैचों का आयोजन मौसम की स्थिति को देखते हुए ही किया जाएगा। इसके अलावा, खराब मौसम का असर ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट पर भी पड़ा है। अब इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले अगले सप्ताह खेले जाएंगे। जल्द ही मुकाबलों की तारीखें घोषित की जाएंगी। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें