फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या हुआ कि अनुराग ठाकुर ने पकड़ लिया अपना माथा

Sun, 17 Nov 2013 03:38 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोर्चा की संगठन से लेकर जिलों तक मजबूती के दावों की पोल खुल गई। युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने जो कुछ देखा, उसके बाद वे अपना धैर्य नहीं रख पाए।
विज्ञापन


उन्होंने अपना माथा ठोक लिया और प्रदेश के कार्यकर्ताओं को जमकर लताड़ लगाई। प्रदेश अध्यक्ष से कहा कि जो हाल दिख रहा है उससे कम से कम यूपी में भाजपा का आगे का हाल बहुत अच्छा नहीं दिख रहा।

अफसोस है कि हमारे कार्यकर्ताओं में कोई उत्साह नहीं है। यहां पार्टी से जुड़े युवाओं का हाल देखकर काफी निराशा हो रही है। अच्छा होगा कि स्वागत बंद कराकर, संघर्ष शुरू करें। वोट जुटाएं। वे यहां युवा मोर्चा की बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

पढ़ें- 'हास्यास्पद स्थिति, सीएम को कोई और संभाल रहा'

ठाकुर शुक्रवार देर शाम लखनऊ आए। वे जब बैठक स्थल पर पहुंचे तो देखा कि पूरे पदाधिकारी ही नहीं है। ज्यादातर जिलाध्यक्ष गायब हैं।

उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय को हिदायत दी कि शनिवार सुबह सभी लोग बैठक में होने चाहिए। पर ऐसा नहीं हो पाया। उनकी हिदायत के बावजूद बैठक में युवा मोर्चा के घोषित 82 जिलाध्यक्षों में मात्र 31-32 ही दिखे।

क्षेत्रीय अध्यक्षों में सिर्फ कुछ आए। कई प्रदेश पदाधिकारी भी नहीं दिखे तो वे झल्ला उठे। कहा, इस स्थिति को देखकर यूपी से नाउम्मीदी सी लगने लगी है। हालांकि उन्होंने हिदायत दी कि पदाधिकारियों को काम करना ही पड़ेगा।

पढ़ें- जानिए, आडवाणी ने क्यों की मोदी-ओबामा की तुलना

ढिलाई नहीं चलेगी। अगर किसी से जिम्मेदारी नहीं संभल रही, कोई काम नहीं करना चाहता, तो उसे दूसरी भूमिका चुन लेनी चाहिए। यहां लक्ष्य की तुलना में सदस्यता काफी कम है।
विज्ञापन


ऐसा लग रहा है कि लोग या तो भाजपा से जुड़ना नहीं चाह रहे या हम लोग युवाओं को जोड़ नहीं पा रहे हैं। बैठक का उद्घाटन सांसद लालजी टंडन ने किया।

राजनीति की और खबरों के लिए यहां आएं...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें