फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां टूट गई पांच सौ साल पुरानी रवायत

Sun, 17 Nov 2013 02:31 PM IST
आशुतोष/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा पर राजधानी की सैकड़ों साल पुरानी परंपरा पर ग्रहण लग गया है। पूर्णिमा पर गोमा के किनारे सैकड़ों साल से लगते चले आ रहे ‘कतिकी मेले’ की रौनक से इस बार शहर अछूता ही रहेगा।
विज्ञापन


अनुमति न मिल पाने के कारण प्रशासन ने इस बार मेले को लगने नहीं दिया। ऐसा पहली बार होगा। अनुमति के फेर में फंसने के चलते प्रदेश भर से दर्जनों की संख्या में आए व्यापारी सकते में है।

अरसे से सूरजकुंड पार्क और पूरी बांसमंडी में कार्तिक पूर्णिमा से हफ्तों पहले तक सजने वाली दुकानें शनिवार रात तक नहीं लग सकी थीं। दोपहर में पुलिस ने दुकानदारों को कई बार भगाया।
विज्ञापन


दुकानें न लग पाने के कारण भारी मात्रा में माल लेकर दूर दराज से आये दुकानदार हजारों के नुकसान की बात कह रहे हैं। प्रशासन अनुमति के पीछे शांति व्यवस्था का हवाला दे रहा है।

पढ़ें- महोत्सव में प्रवेश 'इमामबाड़े' से होगा!

पिछले कई सालों से कार्तिक पूर्णिमा के दिन से अगले 40 दिनों तक सूरजकुंड पार्क, बांसमंडी, शहीद स्मारक तक लगने वाले कतिकी मेले की रंगत से शहर बेनूर ही रहेगा।

मेरठ से आए झूला संचालक तेजबीर ने बताया बीते कई सालों से यहां मेले में वो झूले चला रहे हैं। एक हफ्ते पहले ही पूरे क्रू के साथ यहां पहुंचकर उन्होंने भारी भरकम झूले फिट कर दिये लेकिन, अंतिम समय में इस अनुमति के चक्कर से अब हजारों डूबने की कगार पर है।

पढ़ें- छन्नूलाल की आवाज से होगा महोत्सव का आगाज

माल भाड़े में ही 40- 50 हजार का खर्च आ चुका है। पूरा दिन डीएम कार्यालय में बिताया लेकिन, अनुमति नहीं मिल सकी। आगरा से आये दुकानदार जमील ने बताया कि क्राकरी का तमाम सामान यहां ढोकर लाने में ही 20 हजार से अधिक का खर्च हो चुका है।

ऐसे में मेला न लगने से इस बार भारी घाटा होगा। दशकों से यहां दुकानें लगा रहे डालीगंज के दिनेश ने बताया कि मेले में मिर्जापुर, फिरोजाबाद से आये कई दुकानदार तो अनुमति ने मिलने की बात सामने आते ही सुबह ही रवाना हो गए।

जबकि आसपास के ग्रामीण इलाकों से आए दुकानदार शाम तक सामान समेट कर वापस जाते दिखे। इतिहासकार योगेश प्रवीन ने बताया कि सूरजकुंड का ये मेला सैकड़ों साल पुराना है।

पढ़ें- म्यूजिक व राइटिंग से सजेगा युवा महोत्सव

अकबर के समय से ही इसका जिक्र सूरजकुंड मेले के नाम से पाया जाता है। ये शहर के तीन ऐतिहासिक मेलों में से एक है। कार्तिक पूर्णिमा के नहान के बाद यहां श्रद्धालु जायकों के साथ खरीददारी भी करते हैं।

हालिया दिनों में ये भले ही सिमटा हो लेकिन, तब ये गोमा के किनारे काफी दूर तक लगता था। महिलाओं और बच्चों के लिए घरेलू जरूरतें पूरे करने का एकमात्र साधन ये तब भी था और अब भी।
विज्ञापन


शहर में आज भी इसे लोकल ‘लखनऊ महोत्सव’ के नाम से लोग जानते हें। जहां हर छोटी-मोटी जरूरत की चीजें आसानी से कम दामों में मिल जाती हैं।

आज भी यहां की गुनगुनी सिंघाड़े की गूदी का चटखारा और दूर तक बिछे सिलबट्टे का नजारा हर छोटे-बड़े शहरी की यादों में बसा है।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें