राष्ट्रीय मंसूरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष जनाब अहमद खां मंसूरी समेत बुंदेलखंड के मसूरी समाज के सैकड़ों लोगों ने अपना दल (एस) की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
अद में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में मसूरी समाज झांसी के जिलाध्यक्ष फिरोज मलिक, कार्यकारिणी सदस्य राशिद खान, युसूफ मंसूरी, उस्मान खान, शकूर मंसूरी, नत्थू मंसूरी, शेर खान मंसूरी एवं ललितपुर महोबा बांदा जालौन से बड़ी संख्या में मंसूरी समाज के लोग शामिल रहे।