फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट विस्तार: केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हो सकती हैं अनुप्रिया पटेल, दो मंत्री बनवाने की मांग की थी

Tue, 06 Jul 2021 10:28 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

अनुप्रिया पटेल ने सार्वजनिक रूप से मोदी या योगी सरकार पर हमला नहीं बोला, लेकिन विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही वह सक्रिय हो गई हैं। अनुप्रिया भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर खुद को केंद्रीय मंत्रिमंडल तथा अपने एमएलएसी पति आशीष पटेल को योगी मंत्रिमंडल में शामिल करने का दबाव बनाए हुए हैं। वह खुद भी मोदी कैबिनेट में शामिल हो सकती हैं।
विज्ञापन
अमित शाह से मिलीं अनुप्रिया पटेल (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इसी सप्ताह संभावित केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में भाजपा की सहयोगी अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल को भी जगह मिल सकती है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा अपनी रणनीति के तहत सहयोगी दलों को साधने में जुटी है।

विज्ञापन


अपना दल (एस) मोदी व योगी कैबिनेट में प्रतिनिधित्व का दबाव बनाए हुए है। पिछले माह अनुप्रिया केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिल भी चुकी हैं। योगी कैबिनेट विस्तार के फिलहाल आसार नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में अनुप्रिया को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होना करीब-करीब तय माना जा रहा है।

दरअसल, 2014 में जब मोदी सरकार बनी थी तब अनुप्रिया को केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्वास्थ्य राज्यमंत्री बनाया गया था, लेकिन 2019 में जब दूसरी बार मोदी सरकार बनी तो अपना दल (एस) को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया।
विज्ञापन


योगी मंत्रिमंडल के अगस्त, 2019 में हुए विस्तार में भी अपना दल (एस) का कोटा नहीं बढ़ा था। प्रदेश सरकार में नौ विधायकों वाले अपना दल (एस) कोटे से अभी एक ही मंत्री है। अनुप्रिया अपने दल से दो मंत्री बनवाना चाहती हैं, लेकिन भाजपा की ओर से कोई सकारात्मक संकेत न मिलने से वह खुश नहीं हैं।

हालांकि अनुप्रिया ने सार्वजनिक रूप से मोदी या योगी सरकार पर हमला नहीं बोला, लेकिन विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही वह सक्रिय हो गई हैं। अनुप्रिया भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर खुद को केंद्रीय मंत्रिमंडल तथा अपने एमएलएसी पति आशीष पटेल को योगी मंत्रिमंडल में शामिल करने का दबाव बनाए हुए हैं।

विज्ञापन

गठबंधन के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह देने की मांग की थी

सूत्रों के अनुसार पिछले माह अमित शाह से मुलाकात के दौरान अनुप्रिया ने साफ कर दिया कि अगर विधानसभा चुनाव में गठबंधन बनाए रखना है तो उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह दी जाए। ऐसे में विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने भी लचीला रुख अपनाते हुए अनुप्रिया को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह देने का मन बना लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें