बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश की बेसिक शिक्षा एवं बाल विकास पुष्टाहार राज्य मंत्री अनुपमा जायसवाल ने बाल विकास पुष्टाहार विभाग में चतुर्थ श्रेणी के कर्मियों एवं लिपिक संवर्ग से वरिष्ठ सहायक पद पर प्रमोशन में हुई अनियमितता की जांच के आदेश दिए हैं।
उन्होंने समाचार पत्रों में छपी खबरों का संज्ञान लेते हुए प्रमुख सचिव बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार मोनिका एस गर्ग को यह निर्देश दिए हैं।
अनुपमा जयसवाल ने प्रमुख सचिव को निर्देश दिए हैं कि 2 सदस्यीय जांच समिति गठित कर इसकी जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि जांच समिति में विशेष सचिव तथा निदेशक बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार सदस्य नामित किया जाये।
उन्होंने निर्देश दिया कि जांच कर मामले की पूरी रिपोर्ट एक सप्ताह मं मांगी है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यों में संलिप्तता की पुष्टि होने पर किसी भी अधिकारी और कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा एवं उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।