फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 को अमीनाबाद में फिर बरपेगा पीले पंजे का कहर

Fri, 13 Dec 2013 11:32 AM IST
प्रवेंद्र गुप्ता/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनाबाद में नगर निगम एक बार फिर से बड़े पैमाने पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने की तैयारी में है। शहर के सबसे बड़े बाजार में आवागमन सुगम बनाने के लिए 16 दिसंबर को पीले पंजे का कहर बरपेगा।
विज्ञापन


इसे लेकर कारोबारियों को नोटिस दिया जा चुका है। इसके अलावा पूरे बाजार में कहीं भी आठ मीटर से कम चौड़ी सड़क पर पटरी दुकान लगाने की अनुमति नहीं है। ठेले और रेहड़ी का संचालन भी नहीं करने दिया जाएगा।

रात 10 बजे के बाद कोई पटरी दुकान नहीं लगेगी और दुकानदार को पीली पट्टी के अंदर रहना होगा।
6 नवंबर को हाईकोर्ट ने आदेश दिया था कि अमीनाबाद में राष्ट्रीय फेरी नीति का पालन करते हुए ही पटरी दुकानें लगें।

इसके साथ ही अतिक्रमण भी तत्काल हटाने को कहा गया था। इसके बाद में पिछले दिनों नगर आयुक्त राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में जोन-1 और अमीनाबाद क्षेत्र में पटरी दुकानदारों को व्यवस्थित करने की समीक्षा हुई।
विज्ञापन


जोन-1 में हजरतगंज, वाल्मीकि मार्ग, बेलदारी लेन, राणाप्रताप मार्ग, कैपर रोड, ला प्लास रोड, लालबाग, त्रिलोकनाथ रोड, विक्रमादित्य मार्ग और कैसरबाग का सर्वे किया गया है।

इसके अलावा अमीनाबाद में नजीराबाद, जगत सिनेमा रोड, गड़बड़झाला, सोलेमन रोड, झंडेवाला पार्क रोड आदि सारे क्षेत्रों में कुल 929 पटरी दुकानदारों को चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें