फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदों की आएगी शामत, ...और 'खतरनाक' होगा एंटी रोमिया स्क्वायड, डीजीपी ऑफिस बना रहा योजना

Tue, 20 Mar 2018 01:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

योगी सरकार की ओर से शुरू की गई एंटी रोमियो स्क्वायड मौजूदा समय में कागजी खानापूरी तक सीमित हो गई। लिहाजा इसे नए सिरे व्यवस्थित करते हुए और ताकत देने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए डीजीपी मुख्यालय एक योजना बना रहा है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में शोहदों को चिह्नित करने के अलावा शराब ठेकों के आसपास लगने वाले जमावड़ों पर यह स्क्वायड निगाह रखेगा। इस बाबत डीजीपी जल्द निर्देश जारी करेगा।

विज्ञापन


बता दें, दरअसल भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में एंटी रोमियो स्क्वायड बनाने का वादा किया था। सरकार बनी तो थाने स्तर पर एंटी रोमियो दल का गठन कर कार्रवाई शुरू की गई। मगर सगे भाई-बहन और पति-पत्नी तक इस स्क्वायड की जद में आने लगे।

इसके बाद अलग-अलग समय में एंटी रोमियो स्क्वायड के गठन को लेकर अलग-अलग गाइडलाइन जारी की गई। इतना ही नहीं, इस स्क्वायड को महिला पावर लाइन 1090 में प्रशिक्षण भी दिलाया गया।
विज्ञापन


डीजीपी मुख्यालय का दावा है कि पिछले एक वर्ष में 12.5 लाख व्यक्तियों को सचेत किया जा चुका है। 2,068 एफआईआर दर्ज कर 3,540 लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। इस दौरान पूरे प्रदेश में लगभग 10 लाख स्थानों पर 27.6 लाख लोगों को चेक किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें