व्यापारियों के विरोध और स्थानीय सपा विधायक रविदास महरोत्रा की वजह से एक बार फिर अमीनाबाद में छाया अतिक्रमण का जाल साफ नहीं हो सका।
पुलिस, जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम बुलडोजर लेकर पूरी तैयारी से मौके पर तो पहुंची, लेकिन एक बार फिर विरोध शुरू हो गया।
करीब साढ़े ग्यारह बजे मौके पर पहुंचे अतिक्रमण विरोधी टीम ने अपना काम शुरू किया। कुछ पटरी दुकानों को हटाया गया। पर, जैसे ही बड़ी दुकानों के बाहर निकले बोर्ड को तोड़ा गया, व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया।
सपा विधायक रवि दास महरोत्रा भी बीच में आ गए। उन्होंने व्यापारियों के साथ जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों से बातचीत की और आखिरकार अतिक्रमण अभियान हाईकोर्ट की सख्त फटकार के बावजूद स्थगित कर दिया गया।
तय हुआ कि बाजार में पटरी दुकानदारों के लिए बनाई गई पीली पट्टी के भीतर ही रहकर अब दुकानदारी होगी। हालांकि, नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी दस्ता 25 अक्तूबर को एक बार फिर अमीनाबाद का दौरा करेगा।
पढ़ें: फटकार के बाद अमीनाबाद में आज गरजेगा बुल्डोजर
गौरतलब है कि हाईकोर्ट की फटकार के बाद अमीनाबाद में नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस की यह संयुक्त अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई हो रही थी।
अमीनाबाद में मंगलवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जाना था। इस दौरान पटरी दुकानदारों और प्रशासन के बीच टकराव की आशंका भी जताई जा रही थी।
इसी को मद्देनजर रखते हुए पुलिस और पीएसी के साथ नगर निगम के चार जोनों के प्रर्वतन दस्तों (करीब 60 कर्मचारी) को अभियान में शामिल किया गया था।
दूसरी तरफ, अभियान को लेकर पटरी
दुकानदारों की सोमवार को विशेष बैठक हुई थी। इसमें तय किया गया कि मंगलवार को
दुकानें बंद रखी जाएंगी और अभियान का डटकर विरोध किया जाएगा।
लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...
यहीं
के ही बड़े दुकानदारों द्वारा दायर की गई एक जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने
उक्त उक्त विभागों से यह पूछा है कि उन्होंने अमीनाबाद के अतिक्रमण को
हटाने के लिए क्या किया?
इसकी जानकारी पुलिस, नगर निगम और जिला
प्रशासन को 28 अक्तूबर को न्यायालय में देनी है। इसे देखते हुए ही अमीनाबाद
में इस विशेष अतिक्रमण विरोधी अभियान की तैयारी की गई।
याचिका पर न्यायालय ने नगर निगम के साथ ही पुलिस और प्रशासन से भी जवाब मांगा है, इस कारण पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी सक्रिय हैं।
पढ़ें- कूड़े के ढेर में धमाका, आठ छात्र झुलसे
अभियान
से एक दिन पहले सोमवार को अपर नगर आयुक्त विशाल भारद्वाज, जोनल अधिकारी
जोन एक अरविंद राय और कर अधीक्षक श्रीधर ने अमीनाबाद का दौरा भी किया।