फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फटकार के बाद अमीनाबाद में आज गरजेगा बुल्डोजर

Tue, 22 Oct 2013 12:40 PM IST
प्रवेंद्र/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनाबाद में मंगलवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान पटरी दुकानदारों और प्रशासन के बीच टकराव की आशंका है।
विज्ञापन


इसे देखते हुए पुलिस, पीएसी के साथ ही नगर निगम के चार जोनों के प्रर्वतन दस्ते (करीब 60 कर्मचारी) को अभियान में शामिल किया गया है।

इसके अलावा पुलिस, जिला प्रशासन व नगर निगम के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहेंगे। अभियान से पहले नगर निगम के अधिकारियों ने सोमवार को अमीनाबाद का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।

दूसरी तरफ, अभियान को लेकर पटरी दुकानदारों की सोमवार को विशेष बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि मंगलवार को दुकानें बंद रखी जाएंगी और अभियान का डटकर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन


हाईकोर्ट की फटकार के बाद अमीनाबाद में नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस की यह संयुक्त अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई होने जा रही है।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...

यहीं के ही बड़े दुकानदारों द्वारा दायर की गई एक जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने उक्त उक्त विभागों से यह पूछा है कि उन्होंने अमीनाबाद के अतिक्रमण को हटाने के लिए क्या किया?

इसकी जानकारी पुलिस, नगर निगम और जिला प्रशासन को 28 अक्तूबर को न्यायालय में देनी है। इसे देखते हुए ही अमीनाबाद में इस विशेष अतिक्रमण विरोधी अभियान की तैयारी की गई।
विज्ञापन


याचिका पर न्यायालय ने नगर निगम के साथ ही पुलिस और प्रशासन से भी जवाब मांगा है, इस कारण पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी सक्रिय हैं।

पढ़ें- कूड़े के ढेर में धमाका, आठ छात्र झुलसे

अभियान से एक दिन पहले सोमवार को अपर नगर आयुक्त विशाल भारद्वाज, जोनल अधिकारी जोन एक अरविंद राय और कर अधीक्षक श्रीधर ने अमीनाबाद का दौरा भी किया।

अपर नगर आयुक्त ने बताया कि वह देखने गए थे कि अतिक्रमण की क्या स्थिति है और अभियान किस तरह चलाया जाए।

उन्होंने बताया कि पर्याप्त संख्या में पुलिस व पीएसी के लिए जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को पत्र भेज दिया गया है। अभियान में जोन एक, दो, चार व पांच के प्रवर्तन दस्तों के अलावा तीन कर अधीक्षक भी रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें