श्री श्याम मंदिर में चल रहीं वार्षिकोत्सव की तैयारियां। स्रोत आयोजक
लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग पर स्थित श्री श्याम मंदिर का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर कई दिन से तैयारियां चल रही थीं। इस बार कानपुर से कृष्ण कुमार तुलस्यान को बुलाया गया है। वे ज्योत पाठ वचन करेंगे जिसमें 400 से अधिक महिलाएं व पुरुष सामूहिक रूप से पाठ में शामिल होंगे।
श्री श्याम परिवार के महामंत्री रूपेश अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह श्री श्याम अखंड ज्योत पाठ से होगी जो शाम तक चलेगा। वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के लिए मंदिर के अंदर का दरबार शीशे से बनाया गया है जिसमें श्री श्याम बाबा के अलौकिक दर्शन होंगे। श्री श्याम बाबा को भक्तों की ओर से 56 भोग के साथ फल-मेवा का भोग लगाया जाएगा।