फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भातखंडे विवि की वार्षिक परीक्षाएं 15 से

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में स्नातक और डिप्लोमा कोर्सों की वार्षिक परीक्षाएं 15 अप्रैल से शुरू होंगी। इससे पहले सात से प्रैक्टिकल और वाइवा शुरू होंगे।

19 अप्रैल तक थ्योरी की परीक्षाएं चलेंगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. रुचि खरे ने बताया कि विस्तृत कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी है। सभी परीक्षाएं सुबह 11 बजे से शुरू होंगी।
विज्ञापन




15 को सुबह 11 से दोपहर दो बजे के बीच बीपीए पार्ट-3, प्रबुद्ध पार्ट-1, पारंगत पार्ट 1 व 2 और प्रबुद्ध पार्ट-1 (कथक) के पहले पेपर की परीक्षा होगी। 16 को प्रवेशिका पार्ट-2 के पेपर-1 और बीपीए पार्ट-3 के पेपर-2 की परीक्षा होगी।

17 को स्पेशल डिप्लोमा कोर्स 1 व 2 (ठुमरी, कथक, संगीत, लोकगीत, ढोलक, हारमोनियम, लोकनृत्य) की परीक्षा के साथ प्रबुद्ध पार्ट-1 के पेपर-2, प्रबुद्ध पार्ट-2 के पेपर-1, पारंगत पार्ट 1 व 2 के पेपर-2 और बीपीए पार्ट-3 के पेपर-3 की परीक्षा होगी। 19 अप्रैल को परिचय पार्ट 1 व 2 का प्रथम प्रश्नपत्र, प्रबुद्ध पार्ट-2 का द्वितीय प्रश्नपत्र और बीपीए पार्ट-3 की लैंग्वेज (संस्कृत) की परीक्षा होगी।
विज्ञापन




प्रैक्टिकल परीक्षाएं सात अप्रैल से शुरू होंगी। प्रवेशिका पार्ट-1 की परीक्षाएं क्रमश: सात, आठ और नौ अप्रैल को होंगी। प्रवेशिका पार्ट-2 की परीक्षा आठ व नौ अप्रैल को होंगी। परिचय पार्ट-1 व 2 की परीक्षा सात अप्रैल को, प्रबुद्ध पार्ट-1 व 2 की प्रैक्टिकल परीक्षा भी सात अप्रैल को होगी। वोकल में प्रबुद्ध पार्ट-1 व 2 के अलावा पारंगत पार्ट-1 व 2 और बीपीए पार्ट-3 के तहत स्टेज परफॉर्मेंस की परीक्षा सात अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें