फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल समाजवादी पार्टी में शामिल होंगी कांग्रेस से इस्तीफा देने वाली अन्नू टंडन

Sun, 01 Nov 2020 02:49 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अन्नू टंडन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांग्रेस से त्यागपत्र देने वाली उन्नाव की पूर्व सांसद अन्नू टंडन सोमवार को साइकिल पर सवार हो जाएंगी। तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है।

विज्ञापन


उन्होंने अपने समर्थकों को यह जानकारी देना शुरू कर दिया है। अन्नू ने दो दिन पहले कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व पर असहयोग का आरोप लगाते हुए पार्टी से त्यागपत्र दे दिया था।

अन्नू टंडन ने सोशल मीडिया पर एक ऑडियो डालकर सोमवार 2 नवंबर को सपा में शामिल होने की जानकारी दी है। साथ ही अपने समर्थकों का बांगरमऊ उपचुनाव में सपा और अखिलेश यादव को मजबूत करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इस संदेश में जानकारी दी है कि 2 नवंबर को वह अपराह्न 1 बजे समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर सपा की सदस्यता ग्रहण करेंगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें