फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्सव की तरह मनाया जाएगा अन्न महोत्सव : मुसहर, वनटंगिया, थारू जनजाति के लोगों से संवाद करेंगे पीएम

Wed, 04 Aug 2021 08:43 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 5 अगस्त को प्रदेश में अन्न महोत्सव मनाया जाएगा। इस दिन प्रदेश भर में राशन की दुकानों पर पांच किलो प्रति यूनिट निशुल्क अनाज का वितरण होगा। मुख्य सचिव द्वारा जारी निर्देशों के मुताबिक सभी दुकानों पर नोडल अधिकारी दो दिन पहले ही पहुंचकर सारी व्यवस्था मुकम्मल करेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश भर में बृहस्पतिवार को अन्न महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत लाभार्थियों के लिए निशुल्क राशन का वितरण शुरू किया जाएगा। प्रदेश की चयनित उचित दर की दुकानों पर उपस्थित लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री संवाद करेंगे। कार्यक्रम की सफलता के लिए नोडल अधिकारियों को पहले ही तैनात कर दिया गया है। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि इस दिन वास्तव में उत्सव नजर आना चाहिए। इसकी तैयारी के लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव गृह विभाग, डीजीपी तथा सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजा है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 5 अगस्त को प्रदेश में अन्न महोत्सव मनाया जाएगा। इस दिन प्रदेश भर में राशन की दुकानों पर पांच किलो प्रति यूनिट निशुल्क अनाज का वितरण होगा। मुख्य सचिव द्वारा जारी निर्देशों के मुताबिक सभी दुकानों पर नोडल अधिकारी दो दिन पहले ही पहुंचकर सारी व्यवस्था मुकम्मल करेंगे। दुकानों को फूलों से सजाया जाएगा साथ ही स्थानीय वाद्य, लोककला, नाटक तथा कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। सभी सांसद, निगमों के अध्यक्ष के अलावा किसी समाजसेवी, शहीद के परिवार या अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को भी बुलाया जाएगा।

खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का खाद्यान्न राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराये गये थैले में लाभार्थियों दिया जाएगा। इसको जनप्रतिनिधियों द्वारा वितरित किये जाने की व्यवस्था की गयी है। प्रदेश में आयोजित होने वाले अन्न महोत्सव में  वाराणसी, गोरखपुर, मुरादाबाद, हमीरपुर, अयोध्या, बाराबंकी, शाहजहांपुर, कौशांबी, आगरा और बहराइच की चयनित उचित दर दुकानों पर उपस्थित लाभार्थियों से प्रधानमंत्री द्वारा संवाद स्थापित किया जाएगा, उसमें मुसहर, वनटांगिया तथा सहरिया आदि जनजातियों व समाज के अन्य वंचित वर्ग के लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें