फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद की बहू: तुम्हारा बहुत इंतजार किया, ऐसा लगता था कि तुम आओगे, लेकिन...

Mon, 15 Mar 2021 12:51 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
भाजपा सांसद कौशल किशोर की बहू ने नस काटी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष किशोर की पत्नी अंकिता के नस काटकर खुदकुशी की कोशिश करने के बाद मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया है। अंकिता ने इसके बाद दो वीडियो जारी कर आयुष के साथ अपने रिश्तों का पूरा सच सामने रख दिया। इसमें उसने आयुष पर गंभीर आरोप लगाया।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुए है। एक वीडियो करीब 5 मिनट और दूसरा 3 मिनट का है। अंकिता ने वीडियो में कहा कि आयुष तुम कहते थे कि तुम्हारे घर वाले तुमसे प्यार नहीं करते हैं। मुझे प्यार करते थे। मैं तुम्हारे कारण यहां थी। मुझे किस हाल में छोड़ दिया। यह भी नहीं सोचा कैसे रहूंगी। खाने के लिए भी कोई ठिकाना नहीं है। मेरा सब कुछ लुट गया।





मेरे बारे में भी नहीं सोचे। सीधे अपने घर चले गए। उन्हीं लोगों के पास जो तुमको प्यार नहीं करते थे। आज वही लोग अच्छे हैं। तुमने कहा था कि सरेंडर करने के बाद साथ रहूंगा। तुम थाने पर आए। वहां वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो जानकारी हुई। मैं थाने भी गई। वहां तुम नहीं मिले। तुमने मुझसे बात भी नहीं की।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मेरे मरने के बाद तुम याद रखोगे

अंकिता ने वीडियो में कहा कि तुम्हारा बहुत इंतजार किया। ऐसा लगता था कि तुम आओगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब मुझे नहीं रहना है। मैं हार गई हूं। मुझे इतने ही वक्त के लिए रहना था। अब दुनिया से जाना है। मुझे याद रखोगे। हर कदम पर तुम्हारे साथ थी। तुम्हारी गलतियों को भी मैने छिपाया। झूठी चोटें भी कई बार लगाई। इसे भी मैने छिपाया।

मुझे पता था कि तुम छोटे हो। लेकिन मैं पीछे नहीं हटी। तुम इतने मतलबी हो इसके बारे में नहीं पता था। अब कुछ नहीं बचा। तुमने बच्चे के बारे में भी नहीं सोचा। मेरे मरने की वजह तुम हो। तुम आयुष, तुम्हारा परिवार, तुम्हारे पिता कौशल किशोर, मां जयादेवी और भाई विकास किशोर जिम्मेदार हैं। इसके अलावा वीडियो में कई और बातें कहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें