फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईएम में दिखा तेंदुए जैसा वन्यजीव, मचा हड़कंप

Thu, 25 Oct 2018 12:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

लखनऊ के  सीतापुर रोड स्थित आईआईएम संस्थान परिसर में बुधवार सुबह हिंसक देखे जाने के बाद हड़कंप मच गया। छात्रों के साथ आईआईएम स्टाफ ने वन्य जीव के तेंदुआ होने की आशंका जताते हुए वन विभाग को सूचना दी। सूचना पाकर वन विभाग की टीम ने घंटों तक इलाके में छानबीन की, लेकिन कोई वन्यजीव नजर नहीं आया। 

विज्ञापन


डीएफओ लखनऊ मनोज सोनकर ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे इसकी सूचना मिली थी। इस पर फॉरेस्टर मनोज गौतम की टीम ने इलाके में छानबीन की। परिसर के एक हिस्से में घने पेड़ होने और जमीन पर घास होने के कारण वन्यजीव के पगचिह्न नहीं मिले।

सीसीटीवी फुटेज की भी पड़ताल की, लेकिन कुछ नहीं दिखा। वन अधिकारी ने बताया कि परिसर की बाउंड्री और उस पर लगे कटीले तार की बाड़ के चलते लगभग 12 फीट की ऊंचाई है। ऐसे में किसी वन्यजीव के बाहर से भीतर आने या भीतर से बाहर जाने में होने वाली मुश्किल को देखते हुए टीम पड़ताल कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें