फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का एरियर जल्द पहुंचेगा उनके खाते में

Thu, 27 Jul 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
anganwadi workers
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का अगस्त 2016 से बकाया एरियर सीधे उनके खातों में भेजा जाएगा। बुधवार को प्रमुख सचिव बाल विकास पुष्टाहार ने यह आश्वासन दिया। कार्यकर्ताओं ने 9 अगस्त तक मांग पूरी न होने पर 10 अगस्त से जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ के बैनर तले राज्य कर्मचारी का दर्जा देने सहित 12 सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं लक्ष्मण मेला मैदान में जुटीं।

धरने का नेतृत्व कर रहे महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाब सिंह ने नियमित करने तक 18 हजार रुपये मानदेय देने की मांग की। शाम को गुलाब सिंह की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुख सचिव बाल विकास पुष्टाहार अनीता मेश्राम से मुलाकात कर मांगों पर चर्चा की।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि 28 अगस्त 2016 को प्रदेश सरकार ने मानदेय में 800 रुपये की बढ़ोतरी की थी। इसका क्रियान्वयन एक अगस्त 2016 से होना था लेकिन इस वित्तीय वर्ष से उसे लागू किया गया।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव ने बकाया एरियर जल्द ही खातों में भेजने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने मांग पूरी करने के लिए 9 अगस्त का समय दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें