फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नगर निगम जलकल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने आनंद, कैसर महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। महापौर के निजी सचिव आनंद मिश्रा नगर निगम जलकल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बन गए हैं। कैसर रजा दूसरी बार महामंत्री बने हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य डा. दिनेश शर्मा ने सोमवार को संघ के नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर महापौर सुषमा खर्कवाल भी मौजूद रहीं। शपथ ग्रहण के मौके पर होली मिलन समारोह भी हुआ।
विज्ञापन

शपथ लेने वालाें में उपाध्यक्ष हरिशंकर पांडेय, अमरेंद्र दीक्षित, सत्येंद्र सैनी, विजय शंकर पांडेय, सतीश कुमार सिंह, गोमती त्रिवेदी, विभा यादव, चंद्रमोहन व धीरेंद्र विक्रम सिंह, संगठन मंत्री संतोष कुमार अरुण व कुंवर जय सिंह, वरिष्ठ मंत्री मनोज वर्मा, मंत्री संजय श्रीवास्तव, विष्णुजी तिवारी, बीएन श्रीवास्तव, अक्षत बंसल, संजय चंद्रा और संयुक्त मंत्री कुलदीप चौधरी, पीयूष श्रीवास्तव, सुशील कुमार, कोषाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव शामिल रहे। संघ के पूर्व अध्यक्ष शशि कुमार मिश्रा को संरक्षक, प्रदीप सिंह को सहायक संरक्षक और आरपी सिंह को विधि सलाहकार बनाया गया है।

इनको भी दिलाई गई शपथ
नगर निगम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामकुमार रावत, महामंत्री जितेंद्र सिद्धार्थ सहित 28 सदस्यों ने, नगर निगम नियमित एवं संविदा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रूपेश कुमार व महामंत्री सुमित वाल्मीकि सहित 15 सदस्यों ने भी शपथ ली। संघ के संरक्षक शशि मिश्र ने बताया कि यह संगठन संघ के सहयोगी संगठन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें