फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: समस्याओं के निस्तारण के लिए नगर निगम अधिकारियों से मिले व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। उत्तर प्रदेश जनहित व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने समस्याओं के निस्तारण के लिए सोमवार को नगर निगम अधिकारियों से मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में नगर निगम जोन पांच पहुंचे पदाधिकारियों ने जोनल अधिकारी अजीत राय को बताया कि कानपुर रोड स्थित स्कूटर इंडिया चौराहे से शांति नगर तक जल निकासी की समस्या बनी हुई है। व्यापारियों ने जल निकासी के लिए नया नाला बनाया जाए। वहीं प्रतिनिधिमंडल ने गौरी साप्ताहिक बाजार को राज बब्बर गेस्ट हाउस के पास होने वाले स्थानांतरण पर भी चर्चा की। साथ ही हाइडिल चौराहे पर लेबर मंडी के लिए स्थान चिह्नित करने की मांग रखी। इस मौके पर सरोजनीनगर विधानसभा प्रभारी जितेंद्र कुमार हजेला, एयरपोर्ट व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष राजेश दुबे, कार्यालय प्रभारी नरेश रावत सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें