फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आनंद दोबारा महानगर अध्यक्ष बने, समर्थकों में खुशी

विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से गले मिलते मानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी।
विज्ञापन

विज्ञापन

लखनऊ। प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने एक बार फिर से महानगर अध्यक्ष पद पर आनंद द्विवेदी की ताजपोशी की है। दोबारा अध्यक्ष पद का नेतृत्व मिलने के बाद रविवार को आनंद द्विवेदी ने शीर्ष नेतृत्व से भी मुलाकात की।



सबसे पहले हनुमान सेतु मंदिर पहुंचकर मत्था टेका और फिर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व राज्यसभा डॉ. सांसद दिनेश शर्मा के घर पहुंचकर मुलाकात की। पार्टी कार्यालय जाकर प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और पार्टी कार्यालय में के वरिष्ठ पदाधिकारियों से भी मिले।
विज्ञापन


भाजपा नेता अमित टंडन के त्रिलोकनाथ मार्ग आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में भी शामिल हुए। आलमबाग स्थित कार्यालय पहुंचने पर समर्थकों ने स्वागत कर बधाई दी। मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, उपाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, राकेश सिंह, अभिषेक खरे, मानवेंद्र सिंह, हेमंत दयाल,विजय भुर्जी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




लंबे वक्त से महानगर इकाई से जुड़े रहे हैं आनंद



शिक्षा क्षेत्र से जुड़े आनंद द्विवेदी लंबे वक्त से भाजपा की महानगर इकाई से जुड़े रहे हैं। महानगर अध्यक्ष से पहले वह चार बार महानगर उपाध्यक्ष और एक बार नगर मंत्री रहे हैं। वार्ड के चुनावों से राजनीति शुरू करने वाले आनंद दो बार कैंट-1 के मंडल अध्यक्ष भी रहे, जहां से उन्होंने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से लेकर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के चुनाव संयोजन में भूमिका निभाई। वह वर्तमान में स्ववित्त पोषित विद्यालय प्रबंधन एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें