लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़-पिरथीगंज-मां बाराही देवी धाम-गौरा रेलखंड पर डबलिंग कार्य किया जाएगा। इससे ट्रेनों का संचालन 20 से 26 मार्च तक बाधित रहेगा।
सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि डबलिंग कार्य के चलते 14201/02 जौनपुर रायबरेली एक्सप्रेस, 55141/42 बनारस मां बेल्हा देवी धाम पैसेंजर निरस्त रहेंगी। 24203/04 वाराणसी लखनऊ वाराणसी सुपरफास्ट, 13005/06 हावड़ा अमृतसर मेल, 12355/56 जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस, 12875 पुरी आनंदविहार नीलांचल एक्सप्रेस को बदले रूट लखनऊ-सुलतानपुर-वाराणसी से चलाया जाएगा।
15119/20 वाराणसी देहरादून एक्सप्रेस को रायबरेली, ऊंचाहार, फाफामऊ, जंघई के रास्ते, 22683 यशवंतपुर लखनऊ एक्सप्रेस व 54254 लखनऊ प्रयागराज संगम पैसेंजर को लखनऊ, रायबरेली, ऊंचाहार, फाफामऊ, प्रयागराज संगम मार्ग से चलाया जाएगा।
22130 अयोध्या छावनी लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 26 मार्च को एक घंटे की देरी से चलेगी। 20413 वाराणसी इंदौर महाकाल एक्सप्रेस 20 मार्च को रास्ते में आधा घंटा, 15108 लखनऊ वाराणसी एक्सप्रेस 26 को रास्ते में 45 मिनट, 15127 बनारस नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 26 को रास्ते में पौन घंटे रोककर चलाई जाएगी।