फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में गोंडा की अनल के सिर सजा फर्स्ट रनरअप का ताज, क्राउन पहनाकर किया सम्मानित

Thu, 03 Oct 2024 07:01 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

अनल तिवारी गोंडा जिले के बालपुर की रहने वाली हैं। वह 2023 में क्वीन ऑफ द वर्ल्ड इंडिया के फाइनलिस्ट की टॉपटेन में भी रह चुकी हैं। वह मिस डिवाइन ब्यूटी प्रतियोगिता व ताज मिस इंडिया इंटरनेशनल में विजयी हुई थीं।
विज्ञापन
अनल तिवारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा जिले के बालपुर की रहने वाली अनल तिवारी मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में फर्स्ट रनरअप रहीं। वह उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहीं थीं। प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कई दौर की परीक्षा में कोलकाता की पायल नाग को विजेता और अनल को फर्स्ट रनर अप घोषित किया गया।

विज्ञापन


दिल्ली में मिस इंडिया वूमेन ऑफ डिग्निटी ऑलिव स्क्वाड प्रोडक्शन की ओर से आयोजित मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट कार्यक्रम में दिल्ली, चंडीगढ़, कोलकाता, तमिलनाडु, बिहार समेत अन्य राज्यों से प्रतिभागी शामिल हुईं।

ये भी पढ़ें - मानसून चला गया फिर उमस भरी गर्मी ने सताया, अक्तूबर में मौसम के मिजाज से लोग हैरान
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - फ्लिपकार्ट के डिलीवरी ब्वॉय की हत्या के बाद दर्जनों डिलीवरी ब्वॉय ने किया प्रदर्शन, सुरक्षा की मांग की


अनल ने बताया कि सभी प्रतिभागियों के बीच फिटनेस, टैलेंट, राष्ट्रीय परिधान, साक्षात्कार के साथ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई। बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें फर्स्ट रनरअप का ताज पहनाया गया। पिछली बार की विजेता मिस वंदना ने उन्हें क्राउन पहनाकर सम्मानित किया। 

विज्ञापन

क्वीन ऑफ द वर्ल्ड इंडिया के फाइनलिस्ट की टॉपटेन में रह चुकी हैं शामिल

- फोटो : amar ujala
इसके पूर्व 2023 में अनल क्वीन ऑफ द वर्ल्ड इंडिया के फाइनलिस्ट की टॉपटेन में शामिल थीं। मिस डिवाइन ब्यूटी प्रतियोगिता व ताज मिस इंडिया इंटरनेशनल में वह विजयी हुई थीं।

अनल ने बताया कि वर्ष 2022 में मिस इंडिया वूमेन ऑफ डिग्निटी, 2021 में मिस यूपी, वर्ष 2020 में मिस लखनऊ अवार्ड से सम्मानित हो चुकी हैं। नेशनल ग्लैम अवार्ड विनर में अभिनेत्री महिमा चौधरी भी उन्हें सम्मानित कर चुकी हैं। अनल की सफलता पर माता पुष्पा देवी, पिता महेशचंद्र तिवारी के साथ शुभचिंतकों ने बधाई दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें