सुल्तानपुर- अयोध्या- प्रयागराज राजमार्ग पर सुल्तानपुर के लोहरामऊ रेलवे क्रॉसिंग के ओवर ब्रिज पर रविवार दोपहर एक अनियंत्रित ट्रक ने सुल्तानपुर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व सपा नेता पृथ्वी पाल यादव के स्कोर्पियो वाहन में टक्कर मार दी। वाहन में सात लोग सवार थे लेकिन सभी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
टक्कर इतनी भीषण थी कि सपा नेता का वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर स्थानीय एम एल सी व सपा नेता शैलेंद्र प्रताप सिंह घटनास्थल पर पहुंचे।