फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के होटल में संदिग्ध हालात में एक कर्मचारी की मौत

Tue, 01 Jan 2019 11:31 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लखनऊ के हजरतगंज के जापलिंग रोड स्थित होटल लेवाना में मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में कर्मचारी विकास कश्यप (24) की मौत हो गई। उसका शव लेबर रूम में बेड पर औंधे मुंह पड़ा मिला।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक विकास मेंटेनेंस विभाग में था। वहीं, परिवारीजनों ने जांच की मांग की है।

प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज राधा रमण सिंह के मुताबिक, हसनगंज पंडित दीनदयाल नगर निवासी विकास कश्यप सोमवार रात होटल लेवाना में काम करने गया था। रात होने के कारण वह वहीं सो गया। मंगलवार सुबह मैनेजर पहुंचे तो ऊपर के तल पर विकास औंधे मुंह पड़ा था।

होटल के कर्मचारी उसे लेकर सिविल अस्पताल गये, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। विकास के भाई आकाश ने पुलिस से मामले की सही से जांच करने की मांग की है। परिवार में मां रीता और पिता कल्लू कश्यप हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें