फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: शिकायत करने के बाद भी नहीं सुना, भरभरा कर गिर गया बिजली का पोल, 100 घरों की बिजली गुल

Tue, 16 Aug 2022 10:53 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

तीन महीने पहले लिखित में शिकायत दर्ज करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार सुबह बिजली का पोल भरभरा कर ढह गया। इससे इलाके के 100 घरों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
सड़क पर गिरा बिजली का पोल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली विभाग के एसडीओ की लापरवाही मंगलवार सुबह 100 परिवारों को बहुत भारी पड़ी। यहां के निवासियों ने तीन माह पहले लिखित रूप से जर्जर पोल के गिरने का अंदेशा दर्ज कराया था। मगर, एसडीओ ने इस जर्जर पोल को नहीं बदला और मंगलवार सुबह यह भरभरा कर गिर गया। इससे पूरे मोहल्ले की बिजली एवं पानी गुल हो गया।

विज्ञापन


मामला इंदिरानगर के महिला पॉलीटेक्निक उपकेंद्र के तहत राजवीर नगर का है। पूर्व पार्षद मुकेश सिंह चौहान के मुताबिक सुबह 8:15 बजे अचानक एलटी लाइन का पोल पूरे तारों को लेकर ढह गया। इससे बिजली के तार सड़क पर बिखर गये।

अच्छी बात ये कि इससे कोई हादसा नहीं हुआ। मगर बिजली एवं पानी ठप होने के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। इस मामले की शिकायत दर्ज कराने के बाद भी सुबह के 10:30 बजे तक कोई कर्मचारी पोल को बदलने नहीं पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें