फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: आशियाना के बंगला बाजार क्षेत्र में तिरंगा यात्रा के दौरान बवाल, मामले में पांच गिरफ्तार

Tue, 16 Aug 2022 10:22 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

पुलिस ने बताया कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुबह के समय दो गुटों में बवाल हुआ था, जिसके बाद कुछ लोगों ने बाजार में आकर पत्थरबाजी कर दी। दोनों गुटों के लोगों के हाथों में पत्थर थे।
विज्ञापन
लखनऊ में तिरंगा रैली के दौरान पथराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आशियाना के बंगला बाजार इलाके में स्थित चंद्रिका देवी मंदिर के सामने सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा यात्रा के दौरान दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने दोनों पक्षो को शांत करवाया। घटना के बाद से पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया था। मामले में मंगलवार सुबह बवाल करने में दिलीप पाठक के साथ चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


हालांकि, पुलिस ने कुछ ही देर में स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुबह के समय दो गुटों में बवाल हुआ था, जिसके बाद कुछ लोगों ने बाजार में आकर पत्थरबाजी कर दी। दोनों गुटों के लोगों के हाथों में पत्थर थे।

एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि कुछ लोगों ने अचानक यहां पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें