फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramleela: रामलीला में रावण का किरदार निभा रहे कलाकार की मंच पर ही मौत, मचा हड़कंप

Mon, 03 Oct 2022 12:23 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

अयोध्या में रामलीला मंचन के दौरान रावण की भूमिका निभा रहे कलाकार की मौत हो गई। घटना से हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
रामलीला का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या जिले की रुदौली कोतवाली के अंतर्गत ऐहार गांव में रामलीला के मंचन के दौरान रावण का अभिनय कर रहे 60 वर्षीय कलाकार की अचानक मौत हो गई जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान मौजूद दर्शकों के साथ ही पूरे गांव में मातम छा गया।

विज्ञापन


इस घटना के बाद से ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार की रात ऐहार गांव में रामलीला का मंचन चल रहा था। रात लगभग एक बजे सीता हरण का मंचन किया जा रहा था। इसी दौरान रामलीला में रावण का अभिनय कर रहे पतिराम पुत्र ननकऊ निवासी ऐहार की अचानक तबीयत खराब हो गई और वह मंच पर ही गिर पड़े।

जैसे ही अभिनय कर रहे पतिराम मंच पर गिरे रामलीला का मंचन तुरंत रोक दिया गया। वहां मौजूद कमेटी व ग्रामीणों ने पतिराम को लेकर सीएचसी रुदौली लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने पतिराम को मृत घोषित कर दिया। रावण का अभिनय करने वाले की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


ग्राम प्राधान प्रतिनिधि पुनीत कुमार साहू ने बताया कि पतिराम कई वर्षों से रावण का अभिनय करते आ रहे हैं। मृतक के परिवार में पत्नी देवमती, दो बेटे और दो बेटी हैं जिसमें से एक बेटी की शादी हो चुकी है। परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें