फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: मवेशी को चारा देने गए किसान को हिंसक जानवर ने मार डाला, गर्दन दबोचकर ले गया, आधा खाया शव मिला

Sun, 29 Sep 2024 07:07 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

इलाके में ग्रामीण अक्सर बाघ दिखने और हमला करने की बात कह रहे हैं। जानवर किसान की गर्दन दबोचकर चला गया। उसका आधा खाया हुआ शव बरामद हुआ है।
विज्ञापन
युवक को जानवर उठा ले गया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच के कतरनियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज के बेझा निवासी कन्हाईलाल(30) रविवार की सुबह घर के पीछे मवेशी को चारा देने गए थे। इस दौरान पहले से मौजूद हिंसक जानवर ने उन पर हमला कर दिया और जंगल में खींच ले गया। खोजबीन के दौरान युवक का आधा खाया शव जंगल में मिला।

विज्ञापन


कोतवाली मुर्तिहा के ग्राम पंचायत बेझा निवासी कन्हाईलाल धरमपुर स्थित अपने खेत में घर बनाकर रहते थे। रविवार की सुबह लगभग 8 बजे वह घर के पीछे बंधे मवेशियों को चारा देने गए थे। जहां पर पहले से मौजूद हिंसक जीव ने उन पर हमला कर दिया।

जानवर कन्हाईलाल को गर्दन से दबोच कर जंगल में ले गया और निवाला बनाया। काफी देर तक कन्हाईलाल के घर न आने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। जिसके बाद कन्हाईलाल का आधा खाया शव खेत से सटे जंगल में पड़ा मिला। शव देख परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर कोतवाल अमितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। वहीं, वन टीम भी मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें