फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ढाबे पर पिटाई से युवक का सिर फटा, दो गिरफ्तार

Sun, 29 Sep 2024 06:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नगराम। समेसी पावर हाउस के पास बजरंग ढाबे पर नशे में धुत गुज्जर गैंग के चार युवकों ने प्राइवेट कंपनी के सेल्स एक्जीक्यूटिव सतीश मौर्य को बेरहमी से पीटा। इससे उनका सिर फट गया। पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


समेसी गांव निवासी सतीश मौर्य के मुताबिक शनिवार रात ढाबा पर खाना खा रहे थे। इस बीच ढाबे पर आए गुज्जर गैंग के सतगुरु, कर्मवीर, नीरज और रामसिंह खाना मांगने लगे। ढाबा संचालक सोनू मिश्र ने खाना खत्म होने की बात कही तो आरोपी गालियां देने लगे। सतीश ने इसका विरोध किया तो आरोपी उन पर टूट पड़े। एसओ विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि नीरज और रामसिंह को गिरफ्तार किया गया है। एसपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा ने बताया कि चारों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें