सीतापुर जिले के खैराबाद थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एसओजी व थाना खैराबाद की संयुक्त पुलिस टीम ने एक गोकशी के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। यह मुठभेड़ थाना क्षेत्र के रहिमाबाद गांव के पुल के पास हुई।
विज्ञापन
आरोपी गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमो में वांछित था। पुलिस ने इस पर 25 हज़ार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।
आरोपी पिसावां थाना क्षेत्र के टांडा गुरसन्डा निवासी बाबर के कब्जे से पुलिस को 1 तमंचा, 2 जिंदा व 2 खोखा , एक मोटर साइकिल व 4200 रुपये नकद बरामद हुआ है। एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर व अभ्यस्त किस्म का अपराधी है। उस पर दस मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को मुठभेड़ में गोली लगी है। उपचार के बाद जेल भेजा जाएगा।