फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना खाती रही पुलिस, हथकड़ी सहित फरार हो गया कैदी

Sat, 06 May 2017 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी के जैदपुर-रामसनेहीघाट बॉर्डर पर शुक्रवार देर रात होटल से पुलिस को चकमा देकर एक कैदी हथकड़ी समेत फरार हो गया। जिस समय कैदी फरार हुआ, उसकी सुरक्षा में लगे आरक्षी खाना खा रहे थे।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे सीओ सदर दुर्गेश सिंह ने आस पास हाई अलर्ट जारी कर नाका बंदी करने के आदेश दिए हैं। शामली जिला निवासी शाबिर हिस्ट्रीशीटर है। उसे एक साल पूर्व सिद्घार्थनगर जेल भेजा गया था।

चार दिन पूर्व सिद्घार्थनगर पुलिस कैदी को हरियाणा पेशी पर आरक्षी वाहन में ले गई थी। शुक्रवार को पुलिस टीम शाबिर को लेकर सिद्घार्थनगर वापस लौट रही थी कि जैदपुर- रामसनेहीघाट बॉर्डर पर अहमदपुर टोल प्लॉजा के पास निबहा चौराहे पर एक होटल पर गाड़ी रोक सिपाही खाना खाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी का फायदा उठाते हुए कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। सीओ दुर्गेश सिंह ने बताया कि कैदी के दोनों हाथों में हथकड़ी लगी हैं।

अहमदपुर पुलिस चौकी के पास कैदी के फरार होने की सूचना पर पुलिस ने आस पास के इलाके की छानबीन की लेकिन रात होने के कारण कैदी का पता नहीं चल सका।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें