भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी अमित शाह मंगलवार से तीन दिन के दौरे पर लखनऊ रहेंगे।
वह मोदी की रैलियों, पार्टी संगठन और चुनावी तैयारियों को लेकर कई स्तरों पर विचार-विमर्श करेंगे।
अमित शाह सात से नौ जनवरी तक राजधानी में रहेंगे। वह मोदी की गोरखपुर, मेरठ और लखनऊ रैली की तैयारियों पर चर्चा करेंगे।
इस दौरान बरेली में प्रस्तावित रैली को लेकर भी विचार होगा। इन सभी रैलियों में भीड़ जुटाने की रणनीति तैयार की जाएगी।
इसके अलावा वह संगठनात्मक मुद्दों को लेकर वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। पार्टी रैलियों में बूथ स्तर से भीड़ लाने के साथ चुनाव से पहले संगठन को सक्रिय बनाने पर उनका जोर रहेगा।
पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि शाह पार्टी की चुनावी गतिविधियों को गति प्रदान करने के लिए विभिन्न स्तर पर अलग-अलग लोगों बात की जाएगी।
विद्युत मूल्य में संभावित वृद्धि, मुजफ्फरनगर कांड के आरापी संप्रदाय विशेष के नेताओं से केस वापसी, लोक सेवा आयोग इलाहाबाद में भर्तियों में अनियमितता व आयोग के चेयरमैन अनिल यादव पर लगे आरोपों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को राज्यपाल से मिलकर ज्ञापन सौपेगा।